Ro no D15139/23

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ वार्ड 08 एवं 14 के दो नवनिर्वाचित तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

जशपुरनगर 01 जुलाई 2026/ नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में संपन्न उपचुनाव के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर बड़ा ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व सांसद श्री राजा रणविजय सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, नगर पालिका जशपुर के सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी नगर के समग्र विकास और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद दृढ़ संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पूर्व सांसद श्री राजा रणविजय सिंह जूदेव ने भी सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण करना जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड क्रमांक 08 से प्रेमलता साहू (भारतीय जनता पार्टी) तथा वार्ड क्रमांक 14 से प्रिया सिंग (भारतीय जनता पार्टी) ने नवनिर्वाचित पार्षद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी प्रकार शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों में श्री संतोष सिंह, श्री राधेश्याम राम, श्री रूपेश सोनी, श्री ओमप्रकाश नायक एवं श्रीमती नीतू गुप्ता ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने किया।

  • Related Posts

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    नशा मुक्ति एवं एएमआर के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

    जशपुरनगर 30 सितंबर 2026 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला जशपुर द्वारा जशपुरांचल इंग्लिश स्कूल, मधुवन टोली, जशपुर नगर में नशा मुक्ति एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर