Ro no D15139/23

सेवा सेतु – आसान सेवाएं, सशक्त नागरिक समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र, मोहित राम की पुत्री के शैक्षणिक कार्यों को मिली गति त्वरित और पारदर्शी सेवा से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी सुविधा

 कोरबा 01 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, सहज और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से संचालित ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल आमजन के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं का लाभ अब एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा लोगों को त्वरित सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
इसी पहल का लाभ कोरबा जिले के ग्राम लबेद निवासी श्री मोहित राम को भी मिला। उनकी पुत्री सुश्री पदमा राठिया जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस प्रकार के दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण परिवारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सेवा सेतु केंद्र में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम रही तथा निर्धारित समय में उनकी पुत्री का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
श्री मोहित राम ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के कारण उनका कार्य बेहद आसानी और कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अब शासकीय सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय, श्रम और आर्थिक व्यय तीनों की बचत हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने उनकी पुत्री के लिए आवश्यक निवास प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराकर उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसका लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा सेतु के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

    बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ी मंगतूपूरा से गुड़ली बैगापारा   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की…

    Read more

    प्रधानमंत्री जनमन योजना: बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना

    वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना हुआ साकार*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने और उन्हें पक्के…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान