Ro no D15139/23

घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

*- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल*

 

*- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का जीवन हुआ आसान*

 

राजनांदगांव, 02 जुलाई 2026। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक परिवर्तनकारी अभियान साबित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत जारवाही के आश्रित ग्राम टोलागांव में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। आज गांव के घर-घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सुखद बदलाव आया है।

डोंगरगांव विकासखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम टोलागांव में 136 परिवार निवासरत हैं। जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। ग्रामीणों की इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में आधुनिक पेयजल अधोसंरचना विकसित की गई। योजना के तहत 520 मीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 947 मीटर वितरण पाइपलाइन, 40 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचा उच्चस्तरीय जलागार, क्लोरीनेटर कक्ष, इलेक्ट्रोक्लोरीनेशन प्रणाली, स्विच रूम तथा दो सबमर्सिबल पावर पंप स्थापित किए गए।

जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के बाद अब गांव के प्रत्येक परिवार को घर पर ही स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा क्लोरीनेशन व्यवस्था के कारण पेयजल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका में कमी आई है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। ग्रामवासियों ने कहा कि पहले पानी की व्यवस्था करना उनकी दैनिक दिनचर्या का सबसे कठिन कार्य था, लेकिन अब घर के आंगन में लगे नल से आसानी से पानी मिलने लगा है। विशेष रूप से महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिला है। अब उनका समय और श्रम बच रहा है, जिसे वे परिवार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री को पेट्रोलियम पदार्थ का रेट कम करने शिव सेना ने लिखा पत्र

    रायपुर, शिवसेना छत्तीसगढ़ (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) ने समाचार पत्र के माध्यम से एवं भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में पेट्रोलियम पदार्थ, पेट्रोल ,डीजल एवं…

    Read more

    सर्जिकल रोबोटिक्स में भारत का डंका

    (एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को मिला प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग कंपनी” सम्मान)   जून 2026: भारत के मेडिकल टेक्नोलॉजी (मेडटेक) क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन