Ro no D15139/23

ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा नियमानुसार संचालित की जा रही है। इस संबंध में अभ्यर्थियों के प्रावधिक पात्र-अपात्र आवेदनों की सूची, निरस्त आवेदनों की सूची तथा दावा-आपत्ति आमंत्रण संबंधी सूचना राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

कार्यालय जिला पंचायत के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्ति दूरभाष, सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से संपर्क कर भर्ती में चयन कराने का प्रलोभन दे रहे हैं तथा इसके बदले धनराशि की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति, एजेंट अथवा बिचौलिये के बहकावे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। किसी भी अभ्यर्थी से चयन के लिए किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएं, संशोधन एवं अन्य अद्यतन जानकारी राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। भर्ती प्रक्रिया में चयन कराने के नाम पर किसी व्यक्ति द्वारा धनराशि की मांग करना तथा किसी अभ्यर्थी द्वारा ऐसी धनराशि देना, दोनों ही भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी की श्रेणी में आने वाले दण्डनीय अपराध हैं।

  • Related Posts

    रोटरी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर