Ro no D15139/23

हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

Himanshu Singh Murder Case, जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए खूनी संघर्ष और पुलिस टीम पर हमले के मामले में जमशेदपुर के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब के पदभार संभालते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस खूनी वारदात में संलिप्त तीन बालकों (नाबालिगों) को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (धतकीडीह) निवासी सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल (27 वर्ष) और गाडीडोंगरी निवासी राज लोहार के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी पुलिस को चकमा देकर फरार है.

खून से सने हथियार के साथ रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगालने के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने आरोपी राज लोहार को वारदात में इस्तेमाल की गई एक छोटी कुल्हाड़ी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस ने वारदात के समय उपयोग में लाए गए मुख्य हथियार को जब्त कर लिया है. वहीं, खूनी झड़प के दौरान घायल हुए दूसरे आरोपी सोनु राम सरदार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अपनी कस्टडी में पहले टीएमएच (TMH) और फिर एमजीएम (MGM) अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

झारखंड छोड़ भागे रसूखदार गुंडे

एसएसपी ने बताया कि कड़ाई से किए गए अनुसंधान के बाद पुलिस ने 30 जून को एक और 2 जुलाई को दो अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के बढ़ते शिकंजे को देखकर इस कांड के अन्य मुख्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से झारखंड की सीमा लांघकर दूसरे राज्यों में शरण ले चुके हैं. फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जमशेदपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें पड़ोसी राज्यों में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने उम्मीद जताई है कि वे सभी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. इस पूरे छापामारी अभियान को सफल बनाने में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी सहित सब-इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार, आकाश कुमार पांडेय और पल्लवी कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई.

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?