Ro no D15139/23

मेंड्राकला में कृषक संगोष्ठी का आयोजन, नैनो उर्वरकों, संतुलित पोषण एवं सहकारिता से समृद्ध कृषि पर दिया गया जोर


अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/ 
  सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सरगुजा जिले के ग्राम मेंड्राकला में कृषि विभाग एवं इफको (IFFCO) के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 29 जून से 06 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों के उपयोग, सहकारिता के महत्व एवं शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के अध्यक्ष श्री रामकिशुन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों की रीढ़ हैं। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से सहकारी संस्थाओं की सदस्यता ग्रहण करने तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती तथा नैनो उर्वरकों को अपनाकर कृषि लागत कम करने के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री जगदीश साहू ने सहकारिता की भावना को किसानों की समृद्धि का आधार बताते हुए सहकार से विकास की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सरगुजा के विशेष कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष चंद्राकर, सहकारी संस्थाओं के सहायक आयुक्त श्री पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) श्री जे. आलम तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के विपणन अधिकारी श्री के.पी. सिंह बाला भी उपस्थित रहे।
इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री भूपेंद्र पाटीदार ने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के वैज्ञानिक उपयोग, उनके लाभ, लागत में कमी, फसल उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषि ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों के छिड़काव की आधुनिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से परिवहन में सुविधा, उर्वरकों की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के विपणन अधिकारी श्री के.पी. सिंह बाला  ने किसानों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम ने मृदा परीक्षण के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वरक सहायक श्री वरुण मिश्रा ने सागरिका, जल में विलेय उर्वरकों एवं कंसोर्टिया के उपयोग तथा उनसे किसानों को होने वाले लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।

संगोष्ठी के दौरान किसानों की कृषि एवं उर्वरक संबंधी जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति प्रबंधक श्री सुरेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव