Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यार्थियों की सूची एवं ऑनलाईन काउंसलिंग की तिथि जारी

अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/ 
  शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। कक्षा 6वीं प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया के तहत काउंरालिग केन्द्र इत्यादि का विस्तृत विवरण वेब पोर्टल  https://eklavya.cg.nic.in  पर उपलब्ध है। कक्षा 6वीं प्रवेश के लिये काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग हेतु तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार  विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं प्रवेश दिशा-निर्देश में दर्शित विशेष आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 04 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में काउंसिलिंग होगी। वह अभ्यार्थी जो विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर काउंसिलिंग में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएं हैं, वे आरक्षित दिवस 6 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वेब https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन कर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु कक्षा 5वीं मूल अंकसूची (मार्कशीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ काउंसलिंग केन्द्र में निर्धारित तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करें। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव