
अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/ भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’ हेतु शिक्षकों से प्रस्ताव ऑनलाईन माध्यम से आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले से जो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 हेतु अपना नाम पुरस्कार हेतु प्रस्तावित करना चाहते हैं, वे ऑनलाईन आवेदन 15 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु समस्त प्रविष्टियां ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होंगी। वेबसाइट www.nationalawardstoteachers.education.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 हेतु आवश्यक विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। राज्य एवं केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/हाई स्कूल/उ.मा.वि.) के शिक्षक ही इस हेतु पात्र होंगे। सेवा निवृत्त शिक्षक/संविदा शिक्षक/शिक्षा मितान/शैक्षिक प्रशासक एवं निरीक्षक पात्र नहीं होंगे। पुरस्कार हेतु नामांकित शिक्षक को अपना प्रस्तुतीकरण देना होगा। आवेदन करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीयध्न्यायिक प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। सर्व श्रेष्ठ प्रविष्टियों को ही चयनित किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जावेगी।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट www.nationalawardstoteachers.education.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 हेतु विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक शिक्षक ऑनलाईन प्रविष्टियां निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से पूर्ण कर लेवें।