Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

*- अधिकारियों ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण*

 

*- तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट*

 

राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के तटवर्ती क्षेत्रों एवं निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे तेज बारिश के दौरान नदी-नालों एवं तटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदी के तटीय क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार आयुक्त नगर निगम द्वारा राजनांदगांव शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टिम्बर मार्केट, जिला अस्पताल परिसर, राजीव नगर, ममता नगर, डीएफओ बंगले के पीछे तथा नंदई चौक क्षेत्र का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई तथा नालों के ऊपर किए गए अवरोधक निर्माण को हटाकर पानी की निकासी सुचारू कराई गई। वर्तमान में सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है। इसी प्रकार एसडीएम डोंगरगढ़ ने डोंगरगढ़ शहर के केदारबाड़ी एवं वार्ड क्रमांक 3 का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम डोंगरगांव ने ग्राम बगदई, रूदगांव एवं कोहका सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई। सीईओ जनपद पंचायत छुरिया द्वारा भी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को सतर्क रहने तथा गांवों में मुनादी कराकर लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार