Ro no D15139/23

पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन (G+2 से G+6) एवं अन्य आवासीय परिसर का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता*

रायपुर, 5 जुलाई, 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 200 सीटर छात्र-छात्रावास/छात्रा- छात्रावास, कैंसर भवन (G+2 से G+6) तथा अन्य आवासीय परिसरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह 6 जुलाई 2026, सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन एवं प्रभारी मंत्री रायपुर श्री केदार कश्यप, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री अनुज शर्मा, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री इन्द्रकुमार साहू, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के तथा रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह समारोह 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 11:00 बजे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, चिकित्सा महाविद्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित होगा।

नए छात्रावास एवं आवासीय परिसरों के निर्माण से चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं कैंसर भवन के विस्तार से प्रदेश में कैंसर उपचार संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात