Ro no D15139/23

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत निर्मित जल अवशोषण ट्रेंचों से 132.2 लाख घन मीटर वर्षा जल का भण्डारण

रायपुर , 6 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

जल संरक्षण को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देते हुए जिला प्रशासन द्वारा बलौदाबाजार जिले में मोर गांव,मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत वी बी-ज़ी राम ज़ी एवं विभिन्न विभागों के प्रभावी अभिसरण से 1,69,504 जल अवशोषण ट्रेंच का निर्माण किया गया है।

पहली बारिश में ही इन जल अवशोषण ट्रेंचों में पानी भर गया हैं जिससे लगभग 13.22 मिलियन क्यूबिक मीटर वर्षा जल का संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण सुनिश्चित होगा। इससे वर्षा का बहुमूल्य जल बहकर नष्ट होने के बजाय भूमि में समाहित होगा, जिससे भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा कुओं, हैंडपंपों, नलकूपों एवं अन्य जल स्रोतों में लंबे समय तक जल उपलब्धता बनी रहेगी।

यह अभियान केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है। वी बी -ज़ी राम जी के माध्यम से हजारों ग्रामीण श्रमिकों को उनके अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ, वहीं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान का प्रभाव और अधिक व्यापक एवं परिणामकारी बना।

जल अवशोषण ट्रेंचों के निर्माण से कृषि भूमि में नमी का संरक्षण होगा, मिट्टी का कटाव कम होगा तथा वर्षा जल का अधिकतम उपयोग संभव होगा। इससे किसानों को खरीफ एवं रबी दोनों फसलों में बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा। साथ ही जल उपलब्धता बढ़ने से पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन एवं अन्य ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

मोर गांव–मोर पानी महाअभियान जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान “हर बूंद का संरक्षण–हर गांव का संवर्धन” की भावना को साकार करते हुए भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात