Ro no D15139/23

हज 2027 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए हज कमेटी में ई-सुविधा केंद्र प्रारंभ- मिर्ज़ा एजाज़ बेग

रायपुर 06 जुलाई 2026। हज 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज यात्रियों की सुविधा के लिए बैरन बाजार स्थित हज कमेटी कार्यालय में ई हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया गया है। इस केंद्र में निःशुल्क ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा प्रारंभ की गई है। श्री बेग ने बताया कि ऑनलाइन हज फॉर्म भरने के लिए बहुत से लोगों को परेशानी होती है, निर्धारित समय सीमा में फॉर्म भरना ज़रूरी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज 2027 के ऑनलाइन हज फॉर्म भरने की आखरी तारीख 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। हज आवेदकों के पास दिनांक 31/12/2027 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना अनिवार्य है। उन्होंने हज 2027 में जाने के इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि, वे निर्धारित अंतिम दिनांक के पूर्व अपना ऑनलाइन हज आवेदन भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।ऑन लाइन फॉर्म भरने के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में एक विशेष काउंटर बनाया गया है, आवश्यक दस्तावेज के साथ हज फॉर्म भरने के इच्छुक आवेदकगण उपस्थित हो सकते हैं । अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन हज फॉर्म भरने के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बड़ा बैरन बाजार रायपुर, फोन-0771-4266646 से संपर्क किया जा सकता है

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग