Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से मिली सिंचाई की सुविधा, अब सालभर कर रहे बहुफसली खेती सेलो बोर स्थापना से किसान शिवनंदन राम की बढ़ी आय, सब्जी एवं दलहन उत्पादन को मिला नया आधार

अम्बिकापुर 07 जुलाई 2026/   राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) के अंतर्गत किसानों को सिंचाई सुविधाओं से जोड़कर कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सरईटिकरा ग्राम पंचायत के किसान श्री शिवनंदन राम, पिता श्री कुंवर साय, को योजना के तहत सेलो बोर की सुविधा मिलने से उनकी खेती को नई दिशा मिली है। सिंचाई की स्थायी व्यवस्था होने से अब वे वर्षभर विभिन्न फसलों की खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

किसान श्री शिवनंदन राम ने बताया कि पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी, जिससे उत्पादन प्रभावित होता था। कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सहयोग से उनके खेत में सेलो बोर स्थापित कराया गया। योजना के तहत उन्हें अनुदान का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे बोर स्थापना की लागत का बड़ा हिस्सा कम हो गया।

उन्होंने बताया कि अब खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से वे धान, उड़द, टमाटर, बैंगन, भिंडी तथा अन्य मौसमी सब्जियों की खेती आसानी से कर पा रहे हैं। सिंचाई सुविधा मिलने से फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे परिवार की आय बढ़ी है और खेती अधिक लाभकारी बन गई है।

श्री शिवनंदन राम ने कहा कि पहले पानी की कमी के कारण खेती सीमित थी, लेकिन अब सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से बहुफसली खेती संभव हो गई है। समय पर सिंचाई होने से फसलें बेहतर विकसित हो रही हैं और बाजार में अच्छी कीमत भी मिल रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से मिली इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार