Ro no D15139/23

कोण्डागांव में निःशुल्क पौधा वितरण केंद्र शुभारंभ

*वन विभाग की पहल, पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान*

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वनमंडल कोण्डागांव ने मंगलवार को जगदलपुर नाका चौक में निःशुल्क पौधा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया तथा सभी से अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

*पौधे लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी जरूरी*

सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। वृक्ष हमें स्वच्छ हवा देने के साथ जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

*हरित वातावरण से बनेगा स्वस्थ समाज*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से शासन के पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही जिले को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

*वन विभाग चला रहा है पौधा वितरण का व्यापक अभियान*

वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग जिले में पौधरोपण, निःशुल्क पौधा वितरण और पर्यावरण जागरूकता के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निःशुल्क पौधा वितरण केंद्र के माध्यम से नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण अभियान से जुड़ सकें। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपेश अरोरा, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात