Ro no D15139/23

नई दिल्ली से आए आईएएस अधिकारियों ने जाना धमतरी का विकास मॉडल, कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

धमतरी, 7 जुलाई। भारत सरकार के सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान, नई दिल्ली के 9 आईएएस अधिकारियों का दल प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रवास पर धमतरी जिले पहुंचा है। प्रवास के दौरान अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति, कृषि व्यवस्था, शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन से भी अवगत कराया।

अध्ययन भ्रमण दल में श्रीमती मीनाक्षी भारद्वाज, श्री अनिकेत पॉल, श्री अपिंदर सिंह, श्री अतुल शर्मा, श्री डेमजिलियन टैंगपुआ, श्री दीपक एस, श्रीमती नीलम कुमारी, श्री जतिन सिंह एवं श्री कमल नैन शामिल हैं।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    समय पर खाद, बीज और ऋण से खुशहाल हुई खेती मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की किसान हितैषी पहल से किसान सोमारू की राह हुई आसान

    रायपुर, 08 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम छत्तीसगढ के सुकमा जिले में देखने को…

    Read more

    राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव ​99.95 प्रतिशत ऑटो म्यूटेशन सफलता दर ने रचा रिकॉर्ड, ऑटो डायवर्सन में 83.71 प्रतिशत प्रकरणों का हुआ निराकरण

    ​कोरिया बना नंबर-1, धमतरी ने टॉप-5 में दर्ज कराई दमदार मौजूदगी; जिलों के प्रदर्शन ने दिखाई जवाबदेह प्रशासन की तस्वीर ​NGDRS इंटीग्रेशन, मल्टीपल खसरा और रिकवरी मॉड्यूल से राजस्व सेवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है