Ro no D15139/23

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के किडनी मरीजों के लिए जीवनधारा बनी वरदान

*1500 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क डायलिसिस का नया जीवन*

 

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और दूरस्थ अंचलों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प का बड़ा असर अब जमीन पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) के तहत अब तक 1500 से अधिक किडनी मरीजों का सफलतापूर्वक निःशुल्क डायलिसिस किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में संचालित इस योजना ने जिले के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी आर्थिक और मानसिक राहत दी है।

 

*अब बड़े शहरों की दौड़ से मुक्ति, समय और पैसे की भारी बचत*

 

पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी रोगियों को हर हफ्ते डायलिसिस कराने के लिए बिलासपुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इसमें इलाज के भारी खर्च के साथ-साथ आने-जाने और रहने में समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। जिला अस्पताल में ही यह उच्च स्तरीय सुविधा सुचारू रूप से शुरू होने से अब स्थानीय मरीजों को अपने घर के पास ही विश्वस्तरीय इलाज मिल रहा है।

 

*संक्रमण मुक्त वातावरण और 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी*

 

इस डायलिसिस यूनिट की सफलता का मुख्य आधार राज्य शासन की समर्पित मेडिकल टीम है। यहाँ के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियन पूरी सेवा भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।हर मरीज की नाजुक स्थिति पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पैनी नजर रखी जाती है। यूनिट में संक्रमण मुक्त और पूरी तरह सैनिटाइज्ड वातावरण में समयबद्ध तरीके से डायलिसिस सत्रों का संचालन किया जा रहा है।

 

*इन गंभीर लक्षणों से जूझ रहे मरीजों को मिली नई जिंदगी*

 

क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित मरीजों को इस निःशुल्क सेवा से कई गंभीर शारीरिक समस्याओं से राहत मिली है, जिनमें मुख्य रूप सेशरीर, चेहरे और पैरों में सूजन आना,यूरिन से जुड़ी समस्याएं, खून की कमी, उच्च रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ,अत्यधिक थकान, अनिद्रा, सिरदर्द और भूख में कमी, त्वचा में खुजली और मांसपेशियों में झनझनाहट शामिल है।

 

*क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम*

भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है।यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 2016-17 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतिम चरण के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को, विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वाले परिवारों को, जिला अस्पतालों में निशुल्क हेमोडायलिसिस और पेरिटोनियल डायलिसिस सेवाएं प्रदान करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत देश भर में यह योजना संचालित है। इसके अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले नागरिकों को पूरी तरह निःशुल्क डायलिसिस सेवा दी जाती है, वहीं एपीएल श्रेणी के मरीजों को बेहद रियायती दरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सारंगढ़ जिला अस्पताल की यह उपलब्धि बयां करती है कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध