Ro no D15139/23

Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

अगर आप बड़ी बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो थोड़ा वेट कर लीजिए. दरअसल Realme ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि Realme Narzo 100x 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी की वेबसाइट और Amazon India पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो गया है. फोन के डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स सामने आ गए हैं. यह स्मार्टफोन दो रंगों में आएगा और इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट होगी 8,000mAh की दमदार बैटरी.

कब लॉन्च होगा Realme Narzo 100x 5G?

15 जुलाई को भारत में Realme Narzo 100x 5G की एंट्री होने वाली है. कंपनी इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही Realme और Amazon ने फोन से जुड़ी कई डिटेल्स शेयर करना शुरू कर दिया है. सामने आई लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Flash Orange और Midnight Black जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Realme Narzo 100x 5G की खासियत

  • Realme Narzo 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 8,000mAh बैटरी होने वाली है. बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.
  • इसके अलावा इसमें कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे, जैसे AI Assistant for Notes, AI Eraser और AI-powered Portrait Lighting. वहीं, फोन को अपनी पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज करने के लिए AI Pulse Light फीचर मिलेगा. इसमें 9 अलग-अलग रंग और 5 स्पीड सेटिंग्स चुनने का ऑप्शन होगा.
  • Realme Narzo 100x 5G में परफॉर्मेंस के लिए 6nm वाला MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलेगा. कंपनी का दावा है कि फोन में 14GB तक Dynamic RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा.
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 और Gemini Live का भी सपोर्ट मिलेगा.
  • कंपनी ने अभी डिस्प्ले का साइज तो नहीं बताया है, लेकिन इतना जरूर कन्फर्म किया है कि फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलेगी.
  • फोन में 5,300 sq mm का बड़ा वेपर चैंबर दिया जाएगा, जो लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करेगा.
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.
  • मजबूती के मामले में इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ पेश किया जाएगा. इसके अलावा, फोन में ArmorShell Protection और Airbag Protection जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.
  • Related Posts

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े होने के आरोप में भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग के…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला