Ro no D15139/23

सरगुजा में अटल आरोग्य लैब से सुदृढ़ होंगी निःशुल्क जांच सेवाएं 134 प्रकार की जांच होंगी उपलब्ध, डिजिटल माध्यम से मिलेगी जांच रिपोर्ट

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2026/   छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क जांच सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। इस दिशा में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अटल आरोग्य लैब की स्थापना की जा रही है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में केंद्रीय डैशबोर्ड मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। यह समिति जांच प्रक्रिया तथा सैंपल रिजेक्शन रेट की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करेगी, जिससे जांच सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

अटल आरोग्य लैब के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि एचएलएल (HLL) के सहयोग से अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें संचालित की जाएंगी। आधुनिक डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जांच पूर्ण होने पर मरीजों को Atal Arogya Lab Connect App के जरिए एसएमएस एवं व्हाट्सएप पर डिजिटल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय डैशबोर्ड के माध्यम से जांच प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इस पहल से जिले के नागरिकों को निःशुल्क, आधुनिक एवं विश्वसनीय जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध