Ro no D15139/23

दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न सरगुजा में संभागीय स्तरीय अनुश्रवण कार्यक्रम आयोजित लखपति दीदियों ने साझा किए सफलता के प्रेरक अनुभव

 

अम्बिकापुर 09 जुलाई 2026/   छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अभिनव पहल तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ ने आज अपने सफल प्रसारण का एक वर्ष पूर्ण कर लिया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, वहीं जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में संभागीय स्तरीय प्रसारण अनुश्रवण (Listening & Monitoring) कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी प्रादेशिक केंद्रों से किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की सफल महिला सदस्य अपने संघर्ष, उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां साझा करती हैं, जिससे प्रदेश की हजारों महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

सरगुजा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिसोदिया एवं श्रीमती राधा रवि सहित सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आईं ‘बिहान’ योजना की लखपति दीदियाँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से ‘दीदी के गोठ’ के 12वें एपिसोड का श्रवण किया। इसके पश्चात लखपति दीदियों ने अपने संघर्ष, चुनौतियों तथा ‘बिहान’ योजना से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरक यात्राओं को साझा किया। जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वरोजगार, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

सायंकाल रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में सीधा प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि ‘दीदी के गोठ’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक नेतृत्व एवं ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार