Ro no D15139/23

दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

 

धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप जिले के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जिला धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आज नगरी विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल बोराई में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्राप्त की।

 

दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को उनके नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुधीर चटर्जी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा जैन, जनरल सर्जन डॉ. विभोर नंदा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष खालसा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संगम लुनकड़ ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

 

शिविर में कुल 243 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 47 स्त्री रोग, 35 नेत्र रोग, 41 मेडिसिन, 51 जनरल सर्जरी, 39 शिशु रोग तथा 21 अस्थि रोग से संबंधित मरीज शामिल रहे। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच की सुविधा तथा उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। गंभीर प्रकृति के मरीजों को आगे के उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

 

शिविर के दौरान जनस्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 31 स्कूली बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम है। इस अवसर पर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व, किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कैंसर से बचाव के उपायों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

 

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, नियमित स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण अभियान तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले की नियमित उपस्थिति, समयबद्ध सेवाएं तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। ऐसे विशेष चिकित्सा शिविर दूरस्थ अंचलों के नागरिकों के लिए न केवल विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनविश्वास को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम