Ro no D15139/23

खेल अधोसंरचना का किया जमीनी निरीक्षण, खिलाड़ियों से संवाद कर जानी आवश्यकताएं मिनी स्टेडियमों में सुविधाओं, प्रशिक्षण और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

धमतरी, 11 जुलाई 2026। जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज मंदरौद, परखंदा और कुरूद स्थित मिनी स्टेडियमों एवं खेल मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल गतिविधियों का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया तथा खेल मैदानों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को खेल सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना के बेहतर रखरखाव तथा निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत मंदरौद स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हुई। यहां कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं तथा क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल का नियमित अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल संसाधनों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा मैदान में अभ्यास करने पहुंचते हैं, जहां व्यायाम शिक्षक एवं सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कलेक्टर ने गांव में पुस्तकालय स्थापित करने तथा गौण खनिज से प्राप्त राशि का उपयोग खेल सुविधाओं के विस्तार एवं अन्य जनहितकारी विकास कार्यों में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने परखंदा हाई स्कूल परिसर में विकसित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका वर्मा, अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान छात्र टिकेंद्र कुमार साहू ने कलेक्टर को अपनी बनाई हुई आकर्षक चित्रकला भेंट की, जिसकी कलेक्टर ने सराहना करते हुए उसकी रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि परखंदा हाई स्कूल के लगभग 171 छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुके हैं। इनमें खिलाड़ियों ने अब तक 20 पदक अर्जित किए हैं तथा 10 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित हुए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने पात्र खिलाड़ी विद्यार्थियों को श्रम विभाग सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की है।

दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुरूद स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन बॉक्स क्रिकेट मैदान का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय-सीमा की समीक्षा की। साथ ही स्टेडियम में संचालित विभिन्न खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि खेल मैदान केवल प्रतियोगिताओं के आयोजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के सशक्त केंद्र हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी खेल मैदानों एवं मिनी स्टेडियमों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, उपलब्ध खेल अधोसंरचना का
अधिकतम उपयोग हो तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि धमतरी की खेल प्रतिभाओं को ऐसा अनुकूल वातावरण मिले, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार