Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांगों के लिए सहारा बाबू सजबहार के प्रफुल्ल बेक की समस्या का हुआ त्वरित समाधान

जशपुरनगर 11 जुलाई 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में जशपुर जिले के बाबू सजबहार निवासी प्रफुल्ल बेक, जो दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनकी समस्या का भी समय पर निराकरण किया गया।
प्रफुल्ल बेक को बीते वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पिछले चार माह से बंद पड़ी थी। उन्होंने 28 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी को उनके निवास पर भेजा गया। कुछ ही दिनों में उनकी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ठीक कर दी गई।
प्रफुल्ल बेक ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल खराब होने के कारण उन्हें कहीं भी आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होने के कारण वे स्वयं चल-फिर नहीं सकते हैं। यह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए पैरों की तरह काम करती है। इसके खराब हो जाने से वे काफी परेशान और हताश हो गए थे।
उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन उनके लिए बहुत ही लाभदायक साबित हुई। उनकी समस्या का समय-सीमा से पहले ही निराकरण हो गया। इसके लिए उन्होंने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा, ष्मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दोबारा ठीक हो जाने से मैं फिर से आत्मनिर्भर हो पाया हूँ। यह हमारे मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल की वजह से ही संभव हो सका है।

  • Related Posts

    सुकमा की ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क चूजा वितरण से

    पशुधन विकास विभाग की पहल से आजीविका होगी मजबूत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण आजीविका संवर्धन के तहत निःशुल्क या 90%…

    Read more

    समय पर खाद-बीज और केसीसी से बदली सुकमा के किसानों की किस्मत, खरीफ की तैयारी हुई आसान

    *मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन की बड़ी पहल; कालाबाजारी और बिचौलियों पर भी कड़ा एक्शन*   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स