Ro no D15139/23

गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर ऐसा हमला बोला, जिसने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है, जबकि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को मिथक साबित करने का प्रयास किया था. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने वर्षों तक भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपराओं को चोट पहुंचाने की राजनीति की. उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, लेकिन विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा और समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है.

विकास में बाधा डालती है विभाजनकारी राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और सपा समाज को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने की राजनीति करती हैं. उनके मुताबिक, ऐसी राजनीति विकास की गति को बाधित करती है और प्रदेश को पीछे धकेलने का काम करती है. जब इन दलों की सरकारें थीं तब प्रदेश में विकास की रफ्तार धीमी थी, जबकि दंगे और सामाजिक तनाव आम बात हुआ करते थे. योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, लेकिन विपक्षी दल इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

‘डबल इंजन सरकार’ ने बदली प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है. उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में हाईवे, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और रेलवे परियोजनाओं का विकास हुआ है. शहरीकरण की गति भी तेज हुई है, जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक संरचना मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है.

वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ

गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ भी किया. इस दौरान उन्होंने विकास वाटिका की स्थापना की, वन विभाग के वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है.

नौ वर्षों में 242 करोड़ पौधे लगाने का दावा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ वर्षों में 242 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल किया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के बावजूद वनाच्छादन बढ़ाने में सफलता मिली है. इसके पीछे हर वर्ष चलाए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान और पौधों की सुरक्षा के लिए बनाई गई प्रभावी व्यवस्था को उन्होंने प्रमुख कारण बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सैटेलाइट मैपिंग और विभिन्न सर्वेक्षणों से भी यह स्पष्ट हुआ है कि उत्तर प्रदेश का हरित क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है.

अयोध्या बनी प्रदेश की पहली सोलर सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम प्रदेश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित हो चुकी है, जहां स्ट्रीट लाइटों और सरकारी भवनों की बिजली व्यवस्था सौर ऊर्जा से संचालित हो रही है. उन्होंने कहा कि हरित उत्तर प्रदेश और समृद्ध उत्तर प्रदेश का संकल्प सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?