Ro no D15139/23

सुशासन सरकार की पहल सेवा सेतु बनी आमजन का सहारा राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और गति, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ  संतोष कुमार को मिला समय पर आवश्यक दस्तावेज

 कोरबा 13 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से आमजन को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं राजस्व संबंधी दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत हो रही है।
कोरबा जिले के ग्राम  औराकछार निवासी श्री संतोष कुमार भी सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। उन्हें अपनी आवश्यक राजस्व संबंधी प्रक्रिया के लिए बी-1 एवं खसरा की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए उन्हें तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। समय की बर्बादी, अतिरिक्त खर्च और लंबी प्रक्रिया के कारण आम नागरिकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
श्री संतोष कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनका प्रकरण शीघ्रता से निराकृत हुआ और निर्धारित समय के भीतर उन्हें बी-1 एवं खसरा उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुंच को और अधिक आसान बना दिया है। अब राजस्व संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है। यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर कार्य कर रही है।
श्री संतोष कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी सोच और सुशासन आधारित पहल के कारण आज आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं सम्मानजनक सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु वास्तव में शासन और जनता के बीच विश्वास, सुविधा और सुगमता का सशक्त माध्यम बन गया है, जिससे उनके जैसे हजारों नागरिक समय पर आवश्यक शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना