Ro no D15139/23

सेवा सेतु केंद्र में महज 30 मिनट में मिले जरूरी प्रमाणपत्र

*बेटी के स्कूल प्रवेश की राह हुई आसान*

*सालेपाल के राजू पोयामी ने सेवा सेतु केंद्र की त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की*

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण तब देखने को मिला, जब बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम सालेपाल निवासी राजू पोयामी ने अपनी बेटी मनकी पोयामी के स्कूल प्रवेश के लिए आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु केंद्र का रुख किया।

*स्कूल प्रवेश के लिए थी तीनों दस्तावेजों की तत्काल आवश्यकता*

राजू पोयामी ने बताया कि उनकी बेटी मनकी के स्कूल में प्रवेश के लिए इन तीनों दस्तावेजों की तत्काल आवश्यकता थी। पहले उन्हें आशंका थी कि प्रमाणपत्र बनने में कई दिन लग सकते हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। लेकिन सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद मात्र 30 मिनट के भीतर उन्हें आय, जाति और निवास तीनों प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। उन्होंने कहा कि इतनी कम समय में सभी आवश्यक दस्तावेज मिल जाने से उनकी बेटी के स्कूल प्रवेश की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकी। राजू ने सेवा सेतु केंद्र की त्वरित, सरल और नागरिक हितैषी व्यवस्था के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

*सेवा सेतु केंद्र प्रदान कर रहे सुगम, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं*

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्राप्त हो रहे हैं। सेवा सेतु केंद्र शासन की जनहितकारी पहल के रूप में नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना