Ro no D15139/23

इंस्पायर अवार्ड: जापान से वैज्ञानिक भ्रमण कर लौटीं धमतरी की दो होनहार बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान

धमतरी, 13 जुलाई 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ’’इंस्पायर अवार्ड मानक’’ योजना के तहत जापान के वैज्ञानिक भ्रमण से वापस लौटने पर आज जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दोनों छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में सुनैना साहू और समीक्षा साहू शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर वैश्विक पटल पर पहचान बनाई है।

इस गौरवशाली उपलब्धि की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इस वर्ष ’’इंस्पायर मानक स्कीम’’ सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए देशभर से कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच छात्राओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला, जिसमें सबसे खास बात यह रही कि धमतरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल कोसमर्रा से ही दो छात्राओं ने इस सूची में अपनी जगह बनाई। छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की बेहद अहम भूमिका रही है। कुमारी समीक्षा साहू ने शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की शिक्षिका कविता सिन्हा के कुशल निर्देशन में यह मुकाम हासिल किया, वहीं कुमारी सुनैना ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी के शिक्षक लक्ष्मीकांत साहू के मार्गदर्शन में जिला, राज्य और नेशनल स्तर की बाधाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया था।

अपने इस शैक्षणिक और वैज्ञानिक भ्रमण के दौरान दोनों बेटियों ने जापान की अत्याधुनिक तकनीक, सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध संस्कृति को बेहद करीब से महसूस किया। छात्राओं ने टोक्यो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, जापान की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी ’’स्पेस डोम जैक्सा’’, दुनिया के सबसे बड़े टीवी टावर, मैकाई हाई स्कूल और ऐतिहासिक आसाकुसा टेम्पल जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर वहां का गहन वैज्ञानिक व सामाजिक अध्ययन किया।

जापान से सकुशल वापस लौटने पर इन छात्राओं का जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भ्रमण के दौरान सहयोगी रहे स्कॉट शिक्षक अनिल साहू एवं प्रीति शांडिल्य के योगदान की भी विभाग द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, डीपीओ खेमेंन्द्र साहू, सहायक संचालक देवेश सूर्यवंशी, यदुनंदन वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य डोमन लाल साहू, शाला समिति के अध्यक्ष खोमेश्वर राव वाकडे और निखिल साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात