Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर जगदलपुर में 15 जुलाई को लगेगा विशाल रोजगार मेला

जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के तत्वावधान में बुधवार 15 जुलाई को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियां लगभग 250 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी।

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों के पास 10वीं, 12वीं, स्नातक या डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। मेले के दौरान इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वेटर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर 07 हजार रुपये से लेकर 26 हजार 800 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान दिया जाएगा।

इस रोजगार मेले में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस मेले में भाग लेने के लिए सबसे पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल   https://erojgar.cg.gov.in/   पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिन आवेदकों ने पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपना पंजीयन कर लिया है, वे 15 जुलाई को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल फोन लेकर लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या पूछताछ के लिए आवेदक कार्यालय के दूरभाष नंबर 07782-264376 या ईमेल  ddirempl@gmail.com  पर भी संपर्क कर सकते हैं। उपसंचालक रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम