Ro no D15139/23

महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने शहर के प्रमुख विकास कार्यों का किया संयुक्त निरीक्षण गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, धमतरी को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न शहर बनाने पर जोर

धमतरी, 14 जुलाई 2026। धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का आज महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त श्री अरुण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति तथा समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नहर नाका चौक, जालमपुर स्थित बॉक्स क्रिकेट परिसर, सिहावा चौक के समीप निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, खपरी-अर्जुनी स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड तथा कांटा तालाब में विकसित की जा रही चौपाटी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक परियोजना में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिहावा चौक से कोलियारी तथा रत्नाबांधा से मुजगहन तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। ड्रेनेज व्यवस्था, पैदल पथ निर्माण, विद्युत लाइन शिफ्टिंग तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण पूर्ण होने से यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित होगा तथा शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी शहर का समग्र, संतुलित एवं सुनियोजित विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में संचालित सभी विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं, सुगम यातायात, स्वच्छ एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल तथा आधुनिक शहरी अधोसंरचना उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों के नियमित मॉनिटरिंग पर भी बल दिया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से धमतरी शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप मिलेगा। बेहतर यातायात व्यवस्था, खेल सुविधाएं, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक अधोसंरचना तथा नागरिकों के लिए विकसित सार्वजनिक स्थल शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य धमतरी को एक सुविधासंपन्न, स्वच्छ, सुरक्षित एवं जनोन्मुखी शहर के रूप में विकसित करना है।
सिहावा चौक स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने भवन में फाल्स सीलिंग, वातानुकूलन व्यवस्था, आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण पूर्ण होने पर जिले में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा। उन्होंने अक्टूबर माह तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कांटा तालाब में विकसित की जा रही चौपाटी का निरीक्षण करते हुए इसे शहर का प्रमुख आकर्षण एवं पारिवारिक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए बहु-प्रवेश द्वार, व्यवस्थित दुकानें, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, हरित क्षेत्र, सौंदर्यीकरण, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तथा ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान रत्नाबांधा एवं मुस्कान क्षेत्र के मध्य स्थित तालाब परिसर का अवलोकन कर वहां भी चौपाटी विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण किया गया। इसके अलावा पीजी कॉलेज मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता, पर्यावरणीय संतुलन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शहर के नागरिकों को दीर्घकालीन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त श्री अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शहर में संचालित सभी प्रमुख विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का आकलन किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा तथा प्रक्रियाधीन विकास कार्यों की सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएँगे । उन्होंने कहा कि नगर निगम पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणाममुखी कार्यशैली के माध्यम से नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर के समग्र एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपायुक्त श्री पी.सी. सर्वा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ श्री मुरलीधर पैकरा सहित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात