Ro no D15139/23

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) भावना पांडेय ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

*प्रशासनिक समन्वय और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा*

धमतरी, 14 जुलाई 2026/ धमतरी जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) श्रीमती भावना पांडेय ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए जिले में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सफल कार्यकाल की कामना की।

सौजन्य भेंट के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस का बेहतर तालमेल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने तथा संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, जनविश्वास को मजबूत करना तथा पुलिस-जन संवाद को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जिले के समग्र विकास, शांतिपूर्ण वातावरण तथा जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए प्रशासन एवं पुलिस के बीच सतत समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात