Ro no D15139/23

नगर निगम अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने नवमनोनीत एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले नामनिर्दिष्ट पार्षदों में श्री करता राम गुप्ता, श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्री रमेश जायसवाल, श्री संतोष दास, श्री श्रीधर केसरी, श्री राजबहादुर सिंह एवं श्री शरद सिन्हा शामिल रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने सभी नवमनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर विकास, सुशासन एवं जनसेवा में पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्षद शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नामनिर्दिष्ट पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा करेंगे तथा अम्बिकापुर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

समारोह में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, पार्षदगण, श्री भारत सिंह सिसोदिया श्री अनिल सिंह मेजर, श्री ललन प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार