Ro no D15139/23

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाने वाली किशोरियों का होगा निःशुल्क टीकाकरण

 कोरबा 15 जुलाई 2026/महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिले में 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
यह विशेष टीकाकरण अभियान जिले के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कटघोरा, करतला, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा, रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोरबा सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत केवल वे किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन अभी 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगा। यदि किसी हितग्राही के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र के आधार पर भी टीकाकरण कराया जा सकेगा। टीकाकरण के उपरांत सभी लाभार्थियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जाएगा तथा उन्हें डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र पुत्रियों को 18 जुलाई तक आयोजित इस विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वर्गीय बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा अथवा रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 7587859800 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण