Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम बरडीह में पेयजल की चिंता हुई दूर, बदली ग्रामीणों की जिंदगी 431 परिवारों के घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

 

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2026/ जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बरडीह में पहले पानी की चिंता के साथ दिन की शुरूआत होती थी।  महिलाओं को काफी कठिनाई का सामना करते हुए  पानी की व्यवस्था के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन आज जल जीवन मिशन ने गांव की तस्वीर ही बदल दी है। योजना के तहत ग्राम  बरडीह में ग्रामीणों को नल के माध्यम से ही घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, ग्राम अब जल संकट से पूरी तरह मुक्त हो चुका है।

जिला मुख्यालय अंबिकापुर से लगभग 37 किलोमीटर दूर  ग्राम पंचायत बरडीह में 431 परिवार निवासरत हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव के प्रत्येक परिवार को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन देखने मिल रहा है। ग्राम की सरपंच श्रीमती रजमेन सिंह बताती हैं कि गांव में पानी की समस्या वर्षों पुरानी थी।ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, इस समस्या से विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम बरडीह में पाइपलाइन के द्वारा प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया गया है। योजना के सफल कियान्वयन के बाद अब गांव के सभी परिवारों को उनके घरों में ही नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। शुद्ध पेयजल उपलब्धता से गांव में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों एवं समस्याओं में भी कमी आयी है और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जल जीवन मिशन के तहत समय-समय पर ग्रामीणों का जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संबंध में भी जानकारी दी जाती है।

ग्राम बरडीह के ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लेकर आई है। जल जीवन मिशन योजना उनके जीवन में आए महत्त्वपूर्ण एवं सकारात्मक बदलाव में से एक साबित हुई है, योजना ने उनके जीवन को आसान और सुविधाजनक बना दिया। अब उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता और वे अपने समय का बेहतर उपयोग कर पा रहे है। स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता से गांव में खुशहाली का माहौल है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम