Ro no D15139/23

एक ही छत के नीचे मिल रही जनकल्याणकारी सेवाएं, सूरजपुर में तीन दिवसीय वृहद शिविर शुरू

पहले ही दिन 4,793 हितग्राहियों ने उठाया लाभ*

*आयुष्मान कार्ड, आधार, आभा आईडी सहित अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध*

रायपुर ,16 जुलाई 2026/ प्रत्येक पात्र नागरिक तक शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय वृहद जनसेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन जिलेभर में आयोजित शिविरों में 4,793 हितग्राहियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविरों में नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, आधार नामांकन, आभा आईडी, एग्री स्टैक किसान पंजीयन, श्रमिक केवाईसी तथा विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

अभियान के प्रथम दिवस जिले के सभी विकासखंडों में निर्धारित स्थलों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं त्वरित रूप से पूरी कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस शाम 5 बजे तक 2,100 आयुष्मान कार्ड, 339 आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 2,100 आभा आईडी तथा 254 आधार नामांकन किए गए। इसके अलावा एग्री स्टैक किसान पंजीयन, श्रमिक केवाईसी एवं विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का कार्य भी निरंतर जारी रहा।

सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 18 जुलाई तक अपने निकटतम शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक हितग्राही को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर

      मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार रायपुर, 4 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण (फिल्म शूटिंग) को प्रोत्साहित…

    Read more

    धमतरी जिले में अब 816 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, सात नए मतदान केन्द्रों का सृजन

      मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन, कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र में हुए आवश्यक बदलाव धमतरी, 04 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग की सहमति एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट