Ro no D15139/23

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

 

कोरबा 17जुलाई 2026/पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत “रन फॉर ग्रीन” कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 7ः00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा में होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मैराथन के समापन के पश्चात प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा विशेष आकर्षण के रूप में उपस्थित रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 हजार रूपये से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
जिला प्रशासन कोरबा ने जिले के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ कोरबा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है

  • Related Posts

    सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

      डैम, पहाड़, मंदिर, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय खानपान बनेंगे डिजिटल कंटेंट का हिस्सा पर्यटन विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशेगा जिला प्रशासन…

    Read more

    ​बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

      ​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य ​डबरियों में आईएमसी और झींगा मछली पालन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही अतिरिक्त आय ​ABIS CSR के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु