Ro no D15139/23

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

 

डैम, पहाड़, मंदिर, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय खानपान बनेंगे डिजिटल कंटेंट का हिस्सा
पर्यटन विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशेगा जिला प्रशासन

धमतरी, 8 सितंबर 2026। जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में आयोजित ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ बरदिहा रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए और धमतरी के पर्यटन स्थलों, लोक-संस्कृति, खानपान तथा स्थानीय जीवनशैली को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल और सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव इतना व्यापक है कि किसी अनदेखे पर्यटन स्थल, स्थानीय कला, परंपरा अथवा प्रतिभा को प्रभावी कंटेंट के माध्यम से बहुत कम समय में देश-दुनिया के सामने पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप’ जैसे आयोजन क्रिएटर्स को आपस में सीखने, अनुभव साझा करने और नए विचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी में पर्यटन की दृष्टि से विविध और आकर्षक संभावनाएं मौजूद हैं। यहां गंगरेल और अन्य जलाशय, पहाड़ी क्षेत्र, धार्मिक स्थल, वन एवं जैव विविधता, आदिवासी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन और ग्रामीण जीवन पर्यटकों तथा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इन विशेषताओं को रचनात्मक और जिम्मेदार तरीके से डिजिटल माध्यम पर प्रस्तुत कर धमतरी को पर्यटन के नए गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को पर्यटन आधारित रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। पर्यटन बढ़ने से होम-स्टे, स्थानीय परिवहन, गाइड, फूड एवं हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग सहित अनेक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं सहयोग उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में पर्यटन समिति का गठन किया गया है। कंटेंट क्रिएटर्स को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुरूद में यूट्यूब रूम तैयार किया जा रहा है, जबकि धमतरी में भी इसी प्रकार की सुविधा विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया का क्षेत्र युवाओं के लिए बड़ा अवसर बन सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिले और वे धमतरी की सकारात्मक पहचान को डिजिटल दुनिया तक पहुंचा सकें।

उन्होंने ‘फूड, फेथ और कल्चर’ यानी धमतरी के स्थानीय खानपान, धार्मिक विरासत और संस्कृति को डिजिटल माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की सुंदरता के साथ-साथ उनकी विशिष्टता, इतिहास, स्थानीय परंपराओं और लोगों की कहानियों को भी अपने कंटेंट का हिस्सा बनाएं, ताकि पर्यटकों में धमतरी के प्रति आकर्षण के साथ यहां की संस्कृति के प्रति सम्मान भी विकसित हो।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि जिले की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटन स्थलों को व्यापक प्रचार मिलने से जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को अब योजनाबद्ध और समग्र दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

श्री नाहटा ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर आतिथ्य व्यवस्था, होम-स्टे, आधारभूत अधोसंरचना, स्वच्छता, पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय उत्पादों और खानपान को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। स्थानीय समुदाय को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि पर्यटन का लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों और स्थानीय लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से धमतरी के पर्यटन स्थलों, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय विशेषताओं को अधिक से अधिक प्रचारित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स ने धमतरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को कैमरे में कैद किया तथा अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने में डिजिटल स्टोरीटेलिंग, रील्स, शॉर्ट वीडियो, फोटोग्राफी और ट्रैवल कंटेंट की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न स्थानों से पहुंचे कंटेंट क्रिएटर्स को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ ने धमतरी के पर्यटन को डिजिटल दुनिया से जोड़ने, स्थानीय विशेषताओं को नई पहचान देने और युवाओं को कंटेंट क्रिएशन एवं पर्यटन आधारित रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

  • Related Posts

    ​बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

      ​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य ​डबरियों में आईएमसी और झींगा मछली पालन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही अतिरिक्त आय ​ABIS CSR के…

    Read more

    धर्मांतरण के नाम पर विदेशी शक्तियों ने समाज को तोड़ा, वनवासी संस्कृति की रक्षा हमारा सामूहिक दायित्व: डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना

      * *वनवासी विकास समिति द्वारा रायपुर में भव्य ‘रक्षाबंधन उत्सव’ का आयोजन* * *शबरी कन्या आश्रम की छात्राओं की सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* * *पूर्वोत्तर (North-East) की…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु