Ro no D15139/23

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदमः अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ

अम्बिकापुर 17 जुलाई 2026/   महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में 13 से 18 जुलाई तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का एक प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है। निर्धारित आयु में टीकाकरण कराने से भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर होने का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है। सभी पात्र बालिकाओं को निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिन्हित टीकाकरण स्थलों पर यह टीका पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा विद्यालय प्रबंधन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व से अवगत कराने के लिए चिकित्सकों द्वारा होली क्रॉस स्कूल, कन्या परिसर स्कूल, मणिपुर स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से टीके की सुरक्षा, प्रभावशीलता एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को इस जीवनरक्षक एवं निःशुल्क टीके का लाभ अवश्य दिलाएं। यह टीका सुरक्षित, प्रभावी तथा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं कैंसर मुक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य – कलेक्टर

    कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की ली बैठक*   *- हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- ब्रेस्ट कैंसर…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की पहचान, प्रदेशभर में नागरिकों को मिल रही त्वरित राजस्व सेवाएं

    *सूरजपुर के श्री राकेश कुमार को कुछ ही घंटों में मिला निवास प्रमाणपत्र, सेवा सेतु व्यवस्था से बढ़ा आमजन का भरोसा*   रायपुर, 17 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण