Ro no D15139/23

सेवा-सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड

*बीजापुर में नई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ, नागरिक घर बैठे कर सकेंगे आवेदन*

रायपुर, 17 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नागरिक सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने और सदस्य का नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

*अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं को दिया गया प्रशिक्षण*

नई सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए कार्यालय कलेक्टर, बीजापुर के इंद्रावती सभा कक्ष में जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों, सेवा-सेतु संचालकों और कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राशन कार्ड से जुड़ी नई ऑनलाइन सेवाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, अनुमोदन की प्रक्रिया और सेवा-सेतु पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

*अब राशन कार्ड संबंधी सेवाएं होंगी और आसान*

नई सेवाओं के शुरू होने से नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से लोगों का समय और श्रम दोनों बचेंगे।

*सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी*

जिला प्रशासन की इस पहल से राशन कार्ड संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को सरकारी सेवाएं अधिक सरल, सुविधाजनक और समयबद्ध तरीके से मिल सकेंगी। यह पहल डिजिटल सुशासन और नागरिकों को घर के नजदीक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार