Ro no D15139/23

दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सार्थक स्कूल, धमतरी के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के माध्यम से भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में चयनित होकर स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 (Special Olympics Gothia Cup 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि ने धमतरी, छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित गोथिया कप 2026 के ‘स्पेशल ओलंपिक्स ट्रॉफी’ वर्ग में भारत की स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीत लिया है। तीसरे स्थान के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने फिनलैंड को 2-1 से हराया
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सत्यांशु दीप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसी विशेष खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि सत्यांशु ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, सतत अभ्यास और उचित मार्गदर्शन मिलने पर विशेष बच्चे भी वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ समाज में सकारात्मक सोच को सशक्त करती हैं तथा समावेशी विकास की भावना को भी मजबूत बनाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्यांशु दीप भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सत्यांशु दीप, उनके माता-पिता एवं परिवारजनों, प्रशिक्षकों, सार्थक स्कूल, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ तथा भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि सत्यांशु दीप की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, धमतरी डॉ. मनीषा पांडे ने भी सत्यांशु दीप को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले एवं प्रदेश के विशेष बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन, सार्थक स्कूल के नियमित प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों की मेहनत तथा परिवार के निरंतर सहयोग से सत्यांशु ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि सत्यांशु दीप इससे पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, रोहतक (हरियाणा) में देश के 23 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में उनका चयन हुआ और उन्होंने स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर धमतरी जिले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

  • Related Posts

    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

      मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल श्री डेका रायपुर, 18 जुलाई 2026। राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण