Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन को मिल रही नई गति, प्रदेशभर में जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान तेज

 

जिलों में जल बहनों को एफटीके प्रशिक्षण, सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर

रायपुर, 18 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल बहनों को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि गांवों में स्थानीय स्तर पर पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सके।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड कुसमी के ग्राम नीलकंठपुर एवं स्याही तथा विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम रामपुर में जल बहनों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पेयजल की गुणवत्ता जांचने की वैज्ञानिक प्रक्रिया, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जल बहनों को जल के नमूनों की जांच का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही उन्हें अपने-अपने गांवों में नियमित रूप से जल गुणवत्ता की निगरानी करने और ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम स्याही में प्रशिक्षण के साथ फील्ड टेस्ट किट का वितरण भी किया गया, जिससे जल बहनें गांव स्तर पर जल की गुणवत्ता की नियमित जांच कर सकें।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित यह पहल ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ जलजनित बीमारियों की रोकथाम और प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित जल बहनों की सहभागिता से जल गुणवत्ता की सतत निगरानी मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर : शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

      ‘युवा धमतरी’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आकांक्षी उद्यमियों को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, मेंटरशिप और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ने का प्रयास धमतरी, 8 सितम्बर 2026। जिले…

    Read more

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

      पीएम श्री स्कूलों में कौशल विकास और नवाचार को मिली नई उड़ान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए कई अभिनव कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल तिल्दा का ‘स्टूडेंट…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु