Ro no D15139/23

महापौर एवं कलेक्टर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में हुए शामिल

 

सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर की गई  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सभी देंगे अपना सहयोग : महापौर

*- कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में योगदान देने की अपील की*

*- राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऊर्जा के क्षेत्र में रचें कीर्तिमान : कलेक्टर*

*- आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं*

*- अपने परिवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उपहार दें*

*- सभी के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का बेहतरीन क्रियान्वयन संभव*

*- योजना के संबंध में जिज्ञासाओं का किया गया समाधान*

राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव आज नगर निगम के टाऊन हाल में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में शामिल हुए। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना महत्वपूर्ण है। जिससे आने वाले वर्षों में जनमानस को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि यह चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है। इस योजना के क्रियान्वयन में सभी पार्षद अपना सहयोग देंगे तथा अपने घरों में बिजली बिल से मुक्ति पाने के लिए सोलर पैनल लगाने के साथ ही दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी इसमें अपना हरसंभव योगदान देंगे।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वर्तमान एवं भविष्य के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। बिजली बिल से संबंधित लागत इसके माध्यम से कम हो रही है। इस योजना से जो बचत होगी, उसका अन्य योजना में उपयोग किया जा सकेगा। हमारी बचत सरकार के लिए भी बचत है। देश के विकास के प्रति हमारा नजरिया होना चाहिए। सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सब्सिडी देकर जनमानस को लाभान्वित करन के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर सरकार अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की वित्तीय सहायता देती है। सब्सिडी के बाद शुद्ध ऋण राशि 81 हजार रूपए होगी। जिसे लगभग 890 रूपए प्रतिमाह किस्त लगभग 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान किया जा सकता है। इसी तरह 1 किलो वॉट, 2 किलो वॉट का भी सोलर पैनल लगवा सकते हैं। आसान तरीके से अपने घरों में अच्छी गुणवत्ता के सोलर पैनल लगाएं तथा बिजली बिल से मुक्ति पाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंक, विद्युत विभाग एवं नगर निगम की टीम समन्वित तरीके से कार्य करेगी। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर भी जनमानस को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव जिले में ऊर्जा के क्षेत्र में कीर्तिमान रचना है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे कदम बढ़ाना है। शहर में दूर-दूर तक सोलर प्लांट लगे हुए दिखाई दें तथा सौर ऊर्जा से शहर को ऊर्जीकृत करें। ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उपहार दें। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी पार्षदों को सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में इस योजना का बेहतरीन क्रियान्वयन संभव है। विभिन्न वर्गों के लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आगामी पीएम सूर्यसभा में सभी शामिल होंगे।
आयुक्त नगर निगम श्री जीआर मरकाम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी तथा सभी को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित ने बताया कि उपभोक्ता पोर्टल के माध्यम से शासन की इस महती योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन कर वेंडर का चयन कर सकते हैं। ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता भी बन सकते हैं। ग्रिड से कनेक्ट करने पर अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन की भी जानकारी मिलेगी। लीड बैंक मैनेजर श्री मुनिष शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऋण, ब्याज की राशि के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर योजना से संबंध में सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक लगभग 4000 से अधिक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खतरे को मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन के बल पर समाप्त किया गया – उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

    छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति*   *ज्ञान के साथ करूणा और नैतिक मूल्य को अपनाएं युवा चिकित्स- राज्यपाल…

    Read more

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

    कोरबा 02 सितंबर 2026/कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार