Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल एवं सीजी स्वान वीसी कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई विभिन्न नवीन ई-सेवाओं के संचालन एवं उनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी तथा खाद्य विभाग के राशन कार्ड प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान ई-गवर्नेंस सोसाइटी के जिला प्रबंधक श्री राकेश भट्ट ने सेवा सेतु पोर्टल पर जोड़ी गई नई नागरिक केंद्रित सेवाओं के संबंध में तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने, नाम विलोपन तथा एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय निकायों एवं अन्य विभागों से जुड़ी सेवाएँ जैसे विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, नवीन ट्रेड लाइसेंस, भवन अनुज्ञा और नल कनेक्शन के आवेदन भी इसी पोर्टल से निष्पादित किए जा सकेंगे। इसके अलावा राजपत्रित ऑर्डर के तहत नाम परिवर्तन तथा आईटीआई स्थानांतरण संबंधी सेवाओं की कार्यप्रणाली से भी मैदानी अमले को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन तथा विभागीय अनुमोदन की पूरी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को  उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सुगम बनाना और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को सहूलियत हो सके।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप