Ro no D15139/23

18 अगस्त को जिले में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कलेक्टर ने जनभागीदारी की अपील की

 

कोरबा, 22 जुलाई 2026/भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अभियान के छठे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर 18 अगस्त 2026 को जिलेभर में “राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय, समाज कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं कार्यालयों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।
निर्देशों में कहा गया है कि जिले की कुल जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत नागरिकों को 18 अगस्त को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाए तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-शपथ लेने एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा 18 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता भी की जाएगी। वर्चुअल बैठक का लिंक एवं अन्य आवश्यक जानकारी पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान का लोगो, शुभंकर (मैस्कॉट), हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार  सामग्री का उपयोग किया जाएगा। साथ ही शपथ लेने वाले सभी नागरिकों की संख्या एनएमबीए पोर्टल एवं मोबाइल एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन, फोटोग्राफ एवं समाचार पत्रों की कतरनों सहित विवरण 18 अगस्त 2026 को उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, कोरबा की विभागीय ई-मेल पर प्रेषित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को नशा विरोधी शपथ दिलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की है।

  • Related Posts

    प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माह भर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ – विजय शर्मा

      *नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’* ’रायपुर।’ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह…

    Read more

    धमतरी के हर युवा तक पहुंचे सही अवसर : शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर जिला प्रशासन का जोर

      ‘युवा धमतरी’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आकांक्षी उद्यमियों को काउंसलिंग, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार, मेंटरशिप और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ने का प्रयास धमतरी, 8 सितम्बर 2026। जिले…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु