Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा 

पंचायत स्तर पर एनसीडी स्क्रीनिंग और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर

 

धमतरी, 22 जुलाई 2026। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सिकल सेल उन्मूलन अभियान, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग, टीकाकरण, स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों की भर्ती सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों पर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय क्षेत्र के प्रशिक्षित एएनएम अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता के अनुसार भर्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही हाउसहोल्ड सर्वे से संबंधित शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

सिकल सेल मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र दिलाने के निर्देश

सिकल सेल कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले को प्राप्त सिकल सेल किट का वितरण हितग्राहियों को किया जा चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक किट में संबंधित हितग्राही का चिकित्सकीय विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने सिकल सेल रोगियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सिकल सेल बीमारी और विवाह पूर्व चिकित्सकीय जांच को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विवाह से पहले चिकित्सकीय जांच को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि सिकल सेल जैसी आनुवंशिक बीमारी की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

 

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अनुपस्थित सीएचओ-आरएचओ को नोटिस

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सिहावा क्षेत्र में अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ एवं आरएचओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा नियमानुसार वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग 23 प्रतिशत, पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की समीक्षा में सामने आया कि जिले में उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग अब तक लगभग 23 प्रतिशत ही हो पाई है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र व्यक्तियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद चिन्हित मरीजों का नियमित फॉलोअप करने और उपचार की निरंतर निगरानी पर भी विशेष जोर दिया।

 

स्कूलों के साथ छात्रावासों में भी होगा एचपीवी टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र बच्चों को टीकाकरण का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल विद्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि छात्रावासों में पहुंचकर भी टीकाकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य यह हो कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

राष्ट्रीय कार्यक्रम एनआरसी की समीक्षा के दौरान सिहावा क्षेत्र की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। वहीं मगरलोड स्वास्थ्य संस्था में 20 बिस्तरों की क्षमता तथा विस्तार के संबंध में संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी, पात्र हितग्राहियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, समय पर उपचार और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं