Ro no D15139/23

किसानों की उपज का मिले सही मूल्य, ऑपरेशन ग्रीन्स को रियल-टाइम और किसान-केंद्रित बनाने की सांसद बृजमोहन की मांग

लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SAMPADA–e-NAM के रियल-टाइम एकीकरण का रखा प्रस्ताव

 

 

रायपुर / नई दिल्ली (IMNB NEWS AGENCY)

 

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को संसद में ऑपरेशन ग्रीन्स काके तहत छत्तीसगढ़ सहित देशभर के सब्जी और फल उत्पादक किसानों की आर्थिक सुरक्षा और उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने का मुद्दा उठाया।

 

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ योजना और बाजार अंतःक्षेप योजना (MIS) के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठाए।

सांसद श्री बृजमोहन ने पूछा कि छत्तीसगढ़ के आकांक्षी (Aspirational) जिलों में टमाटर और फलों की कीमतों में गिरावट के दौरान किसान उत्पादक संगठनों (FPO) द्वारा 50% परिवहन और भंडारण सब्सिडी का कितना लाभ उठाया गया है?

APMC के पुराने आंकड़ों पर निर्भरता के कारण मूल्य समर्थन तंत्र में देरी होती है, जिससे किसानों को मजबूरी में कम दामों में उपज बेचनी पड़ती है। ऐसे में सांसद ने मांग की कि संपदा (SAMPADA) पोर्टल को ‘ई-नाम’ (e-NAM) के साथ रियल-टाइम एकीकृत किया जाए तथा देरी से मिलने वाली प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के स्थान पर किसानों को तुरंत अग्रिम वित्तीय सहायता/वाउचर प्रदान करने की व्यवस्था बनाई जाए।

 

जिस पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह ने बताया कि, कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ के तहत बाजार अंतःक्षेप योजना (MIS) लागू की गई है।

बंपर पैदावार के समय जब बाजार मूल्य उत्पादन लागत से 10% या उससे अधिक गिर जाता है, तब केंद्र और राज्य सरकार 50:50 के अनुपात में किसानों के नुकसान की भरपाई और परिचालन खर्चों का वहन करती हैं।

साथ ही टमाटर, प्याज और आलू (TOP crops) जैसी नाशवान फसलों के दामों में अंतर होने पर नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से अंतर-राज्यीय परिवहन और भंडारण करके किसानों को राहत प्रदान की जाती है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , “छत्तीसगढ़ का किसान दिन-रात पसीना बहाकर देश का पेट भरता है। जब टमाटर, मिर्च या फलों के दाम अचानक गिरते हैं, तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। हमारी प्राथमिकता है कि ‘पीएम-आशा’ और ‘बाजार अंतःक्षेप योजना (MIS)’ का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बस्तर व बिलासपुर संभाग सहित सभी जिलों के किसानों तक पहुंचे। राज्य सरकार के समन्वय से इस योजना को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि हमारे किसान भाइयों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले।”

  • Related Posts

    सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

      डैम, पहाड़, मंदिर, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय खानपान बनेंगे डिजिटल कंटेंट का हिस्सा पर्यटन विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशेगा जिला प्रशासन…

    Read more

    ​बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

      ​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य ​डबरियों में आईएमसी और झींगा मछली पालन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही अतिरिक्त आय ​ABIS CSR के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु