Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

 

राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण, मवेशी नियंत्रण तथा अधोसंरचना सुधार से संबंधित विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी कचरा संग्रहण स्थलों एवं रिक्त भूमि पर डाले गए कचरे की नियमित सफाई जेसीबी एवं टिप्पर के माध्यम से की जा रही है। साथ ही नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने के लिए लगातार समझाइश भी दी जा रही है। खैरागढ़ रोड सहित अन्य क्षेत्रों में भी डम्प कचरे का नियमित उठाव किया जा रहा है। वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़े नालों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई कराई जा रही है। जिला अस्पताल के सामने स्थित नाले तथा अस्पताल परिसर के आसपास की नालियों की विशेष रूप से सफाई कराई गई है। जहां आवश्यक है, वहां कच्ची नालियां बनाकर जल निकासी सुनिश्चित की जा रही है। नया बस स्टैण्ड, नगर निगम कार्यालय परिसर एवं शीतला मंदिर क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनने पर त्वरित निकासी की व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए रानी सागर क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया गया है तथा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम द्वारा शहर की जर्जर सड़कों के संधारण एवं मरम्मत के लिए पेचवर्क कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आगामी गणेश उत्सव एवं वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डों में सड़क सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। डामर उपलब्ध होते ही शेष सड़कों का डामरीकरण भी कराया जाएगा। चौपाटी, रानी सागर मार्ग तथा चिखली तालाब के किनारे स्थित सड़क की मरम्मत एवं संबंधित कार्य भी प्रक्रियाधीन हैं। शहर में विद्युत सुरक्षा एवं सुचारू प्रकाश व्यवस्था के लिए जर्जर विद्युत पोल हटाने संबंधी प्रस्ताव विद्युत मंडल को भेजे गए हैं। जिला अस्पताल के समीप नाली के बीच स्थित विद्युत पोल को हटाने की प्रक्रिया भी विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है। बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट से प्रभावित स्ट्रीट लाइटों का सुधार वर्षा थमते ही किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा प्रतिदिन मवेशी पकडऩे का अभियान संचालित कर उन्हें कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है। रात्रिकाल में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मवेशियों को सड़कों से हटाने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। शहर में चिन्हित जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल कॉलोनी एवं उद्योग विभाग के जर्जर भवनों को खाली कराने की प्रक्रिया जारी है, जिसके पश्चात नियमानुसार उन्हें हटाया जाएगा। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत पुराने एवं नए बस स्टैण्ड में सार्वजनिक शौचालयों का नियमित संचालन किया जा रहा है। वहीं गोलबाजार में निर्मित अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय के संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है, जिसकी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसे आमजन के लिए प्रारंभ किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ने इस वर्ष वर्षा ऋतु में लगभग 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डिवाइडरों, स्टेट स्कूल उद्यान सहित विभिन्न स्थलों का चयन कर पौधरोपण की तैयारियां की जा रही हैं। गर्मी के कारण प्रभावित पौधों के संरक्षण के लिए नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से सिंचाई भी की जा रही है। गुरूद्वारा के समीप बुढ़ासागर क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अधूरे कार्य पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर भुगतान रोका गया है तथा वैधानिक कार्रवाई करते हुए नई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता, जल निकासी, सड़क सुधार, हरित विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से लगातार कार्य किया जा रहा है। नागरिकों के सहयोग से राजनांदगांव को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

      डैम, पहाड़, मंदिर, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय खानपान बनेंगे डिजिटल कंटेंट का हिस्सा पर्यटन विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशेगा जिला प्रशासन…

    Read more

    ​बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

      ​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य ​डबरियों में आईएमसी और झींगा मछली पालन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही अतिरिक्त आय ​ABIS CSR के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु