Ro no D15139/23

संत रविदास जी के सम्मान एवं समाज कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार: ध्रुव कुमार मिर्धा

रायपुर, 24 जुलाई 2026/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के महान प्रतीक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं हमें भाईचारे और मानवता का पाठ पढ़ाती हैं। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान, पिछड़े वर्गों एवं शिल्पकार समाज के कल्याण हेतु केंद्र सरकार द्वारा लिए गए तीन बड़े ऐतिहासिक निर्णयों के लिए समस्त रविदास एवं शिल्पकार समाज की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

*वंचित एवं शिल्पकार वर्ग को मिला अभूतपूर्व सामाजिक सम्मान*

 

श्री मिर्धा ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से आज पिछड़े, वंचित एवं शिल्पकार वर्ग को अभूतपूर्व सामाजिक सम्मान, आध्यात्मिक गौरव और सांस्कृतिक पहचान प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 03 ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं जिनसे समाज में हर्ष व्याप्त है।

 

*आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण*

 

पंजाब स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर करने के निर्णय से छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में बसे पूरे रविदास समाज में अपार हर्ष और स्वाभिमान का संचार हुआ है।

 

*संत निरंजन दास जी महाराज को ‘पद्म श्री’*

 

डेरा सचखंड बल्लां के पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित कर केंद्र सरकार ने उनके द्वारा मानव सेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

 

*’संत रविदास एक्सप्रेस’ ट्रेन की शुरुआत*

 

अमृतसर से संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी (सीर गोवर्धनपुर) तक विशेष ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से देशभर के लाखों श्रद्धालुओं को पावन तीर्थ यात्रा हेतु सुगम और मंगलमय यात्रा की सुविधा उपलब्ध हुई है।

 

*अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता*

 

अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड श्री ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि पूज्य संत रविदास जी के समरस समाज के संकल्प को साकार करने हेतु प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां सदैव प्रेरणादायी हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी यह प्रति

बद्धता अविस्मरणीय है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

      डैम, पहाड़, मंदिर, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय खानपान बनेंगे डिजिटल कंटेंट का हिस्सा पर्यटन विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाशेगा जिला प्रशासन…

    Read more

    ​बहता पानी लाया खुशहाली: कुकरेल में 200 से अधिक फार्म पॉन्ड बने जल संरक्षण और आजीविका का सशक्त मॉडल

      ​धमतरी के आदिवासी अंचल में वीबी-जी रामजी योजना से बदला परिदृश्य ​डबरियों में आईएमसी और झींगा मछली पालन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही अतिरिक्त आय ​ABIS CSR के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु