Ro no D15139/23

‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी

 

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण और जल संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए जनसहभागिता की शक्ति को रेखांकित किया, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

श्री चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का विशेष जोर देश को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ कर रहा है।

कार्यक्रम के श्रवण के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए जनहित के विषयों पर सामूहिक भागीदारी और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’

    ‘ *माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील* *महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने…

    Read more

    सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

    *पहली बार मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुले कोरिया कलेक्टर निवास के द्वार*   *15 प्रतिभाशाली छात्रों ने कलेक्टर के साथ साझा किए अपने सपने, मिला सफलता का नया मंत्र*  …

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार