Ro no D15139/23

“मन की बात” जन-जीवन को नई दिशा देने वाला अभियान : राज्यपाल पटेल

प्रधानमंत्री की “मन की बात” राज्यपाल ने सुनी छात्राओं के साथ

कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में हुआ आयोजन

 

भोपाल IMNB NEWS AGENCY

 

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा का सतत प्रवाह है। यह जन-जीवन को नई दिशा देने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री की प्रत्येक ‘मन की बात’ गागर में सागर के समान होती है। कम समय में गहन विचार और उपयोगी संदेश देती हैं। यह कार्यक्रम ज्ञान का ऐसा भंडार है, जिसमें जीवन को सरल, सफल और सार्थक बनाने वाले अनेक प्रेरक संदेश समाहित रहते हैं। हमारे विचारों को समृद्ध और दृष्टि को व्यापक बनाते हैं। अनेक विषयों की उपयोगी जानकारी सरल भाषा में प्राप्त होती है।

 

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी इस कार्यक्रम में देश के हर क्षेत्र से ऐसे प्रेरक प्रसंग बताते हैं, जो सामान्य लोगों के असाधारण प्रयासों का परिचय कराते हैं। यह संदेश देते हैं कि जागरूक और उत्तरदायी नागरिकों के प्रयासों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि आप देश का वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य भी हैं। आप सभी इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की आदत विकसित करें। इस प्रेरक कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड को दूसरों को भी सुनने के लिए प्रेरित करें।

 

राज्यपाल श्री पटेल रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पूर्व कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल के साथ छात्राओं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संस्थान के सभागार में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

 

उत्कृष्ट कार्यों को मिलती है राष्ट्रीय पहचान

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित सुनने से “नया उत्साह, नया विश्वास और नए लक्ष्य” प्राप्त करने की प्रेरणा का संचार होता है। जीवन की अनेक कठिनाइयों के समाधान को सकारात्मक सोच, जन-भागीदारी और सतत प्रयासों से संभव बनाने की सीख मिलती है। इस कार्यक्रम में देशभर के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान होता है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। नवाचार, परिश्रम और सफलता की प्रेरक कहानियाँ पूरे देश के सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका, विकास, जन-कल्याण और समाज हित के अनेक सफल प्रयास इस कार्यक्रम की विशेष पहचान बन चुके हैं। देश के विभिन्न भागों में हो रहे अच्छे कार्य बताते हैं कि हर छोटा-बड़ा और बुजुर्ग अपने-अपने स्तर पर परिवर्तन का सहभागी बन सकता है।

 

छोटे-बड़े व्यक्तियों का करें सम्मान, उनसे सीखते रहें

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से छात्राएं समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लें। समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता के संस्कार सीखें। जीवन भर निरंतर सीखने का भाव रखें। हर छोटे-बड़े व्यक्ति का सम्मान करें। उनकी मौलिकता और विशेषताओं से सीखते रहें। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी कहा कि विद्यार्थियों को अच्छा चरित्र, अच्छा व्यवहार और समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का महत्व बतायें। उनमें हमेशा देश का मान बढ़ाने की भावना विकसित करें। विकसित भारत के नव-निर्माण में सहभागिता के लिये उन्हें प्रेरित करें।

 

प्रदर्शनी का अवलोकन कर की सराहना

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की छात्राओं दवारा निर्मित विज्ञान, इतिहास, कला और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं से प्रदर्शनी के विषयों की जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने छात्राओं के प्रदर्शनी मॉडल, प्रस्तुतिकरण और नवाचार प्रयासों की सराहना की। छात्राओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थान के समुचित प्रबंधन के लिए विद्यालय को बधाई दी।

 

विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर व्यक्ति-हर वर्ग के लिये उपयोगी और प्रेरणा का स्रोत बताया।

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्र ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। लोक शिक्षण विभाग के संचालक श्री डी. एस. कुशवाहा ने छात्राओं द्वारा निर्मित गोंडी पैंटिंग को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर अभिनंदन किया। प्राचार्य श्रीमती संगीता सक्सेना ने विद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती आरती अनेजा, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” पर सांदीपनि अलंकरण समारोह उज्जैन में 29 जुलाई को

    माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा आयोजन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर 29 जुलाई को उज्जैन के माधव…

    Read more

    मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

    प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए किसानों को वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का जरिया है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच