Ro no D15139/23

हर पात्र किसान तक पहुंचे पीएम-किसान योजना का लाभ, बीजापुर में विशेष पंजीयन अभियान शुरू

छूटे हुए पात्र किसान जल्द कराएं पंजीयन, हर साल मिलती है 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता

 

रायपुर, 29 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक मदद मिलती है, जो 2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने विशेष पंजीयन अभियान शुरू किया है। जिन किसानों का अब तक योजना में पंजीयन नहीं हुआ है, उनसे जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।

 

*किसानों को हर साल मिलती है 6,000 रुपए की सहायता*

 

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किश्तों में सीधे किसानों के आधार से जुड़े और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम बैंक खाते में जमा की जाती है। इस राशि का उपयोग किसान बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों की जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं।

 

*एग्रीस्टैक में पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज*

 

योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम कृषि भूमि होना आवश्यक है। साथ ही एग्रीस्टैक (।हतपैजंबा) में पंजीयन कराना अनिवार्य है। ’किसानों को आवेदन के समय निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे जिसमें आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक),भूमि संबंधी दस्तावेज (बी-1, खसरा नकल या ऋण पुस्तिका),आधार से जुड़े और डीबीटी सक्षम बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति,सक्रिय मोबाइल नंबर और राशन कार्ड की छायाप्रति

 

*आवेदन कहां करें*

 

पात्र किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से भी आवेदन जमा किया जा सकता है। किसान स्वयं भी पीएम-किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

 

*ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग अनिवार्य*

 

कृषि विभाग ने बताया कि योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए ई-केवाईसी, भू-अभिलेखों की लैंड सीडिंग और बैंक खाते का आधार तथा डीबीटी से लिंक होना अनिवार्य है।

 

*ये किसान योजना के पात्र नहीं*

 

संस्थागत भूमिधारक, पूर्व या वर्तमान संवैधानिक पदधारी, केंद्र और राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, 10,000 रुपए से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले पेंशनभोगी तथा आयकरदाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। कृषि विभाग ने जिले के सभी शेष पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द पंजीयन कराएं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और मजबूत तथा समृद्ध बनाएं।

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात