Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना

मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य मानकों की जांच के लिए किया जा रहा व्यापक एवं सघन निरीक्षण

राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य मानकों की जांच के लिए जिले में व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत तैयार भोजन एवं खाद्य सामग्री के कुल 10 नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला फरहद से पका हुआ चावल, अनुसूचित जाति आश्रम शाला पनेका से मुनगा दाल की सब्जी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पनेका से केला, आलू एवं भाटा (बैंगन) की सब्जी, शासकीय प्राथमिक शाला पनेका से मुनगा दाल की सब्जी, शासकीय प्राथमिक शाला बाकल से पकी हुई अरहर (रहर) दाल, कद्दू की सब्जी, माध्यमिक शाला तुमड़ीबोड (डोंगरगांव) से पका चावल एवं आलू की सब्जी, प्राथमिक शाला तुमड़ीबोड से पका चावल एवं पकी अरहर की दाल के नमूने का संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा शालाओं के रसोईघर की स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता, खाद्यान्न सामग्री (दाल, तेल, मसाले, सब्जियां) की गुणवत्ता तथा भोजन पकाने व परोसने हेतु प्रयुक्त बर्तनों की सफाई का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही स्व-सहायता समूहों एवं रसोइयों को गुड हाइजीनिक प्रैक्टिस का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात